{"_id":"65cb5a60ae27efc0530c15dc","slug":"follow-your-religion-and-accept-the-teachings-of-the-religion-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106709-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अपने धर्म का पालन करो और धर्म की शिक्षाओं को ग्रहण करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अपने धर्म का पालन करो और धर्म की शिक्षाओं को ग्रहण करो
विज्ञापन
फोटो संख्या 2
बड़ौत। जैनाचार्य समत्व सागर महाराज ने कहा कि आज का युवा धर्म से विमुख होता जा रहा है, उसे कुसंगति के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि धर्म की राह पर चलकर कोई फायदा नहीं। उसे धर्म में कमियां ही कमियां नजर आती हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
जैन मुनि श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा मेें बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजकल लड़कियां झूठे प्यार के मोह में फंसकर दूसरे धर्म के लड़कों के साथ विवाह कर रही हैं, उस समय तो उन्हें यह नहीं प्रतीत होता कि क्या सही है क्या गलत है, लेकिन जब तक यह वास्तविकता वह समझ पाती हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और उनके लिए वापसी का रास्ता बहुत मुश्किलों भरा होता है। इसलिए सदैव अपने धर्म पर विश्वास रखो। अपने धर्म का पालन करो और धर्म की शिक्षाओं को ग्रहण करो। यदि तुमने पूरे दिन में कुछ समय भगवान के स्मरण में बिता दिए तो वह समय तुम्हारा गोल्डन पीरियड होगा। उससे जो तुम्हें पुण्य का बंध होगा, उससे तुम्हारे जीवन की सभी समस्याओं का स्वयं ही निराकरण हो जाएगा। इसलिए प्रतिदिन देव दर्शन करो, जिनेंद्र भगवान का पूजन अभिषेक करो, दान आदि करो, तभी तुम्हारा मानव जीवन सार्थक है। सभा का संचालन विनोद जैन एडवोकेट ने किया। सभा में सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, जितेंद्र जैन, शरद जैन, अभय जैन,पवन जैन, अरविंद जैन, वरदान जैन, मांगेलाल जैन, सुदेश जैन, उद्यान जैन आदि उपस्थित रहे।