फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fog increased the trouble and AQI also reached 340

Baghpat News: कोहरा ने बढ़ाई परेशानी तो एक्यूआई भी 340 पर पहुंचा

Wed, 18 Dec 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 18 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fog increased the trouble and AQI also reached 340
बागपत। जिले में मंगलवार सुबह को कोहरे ने फिर दस्तक दी और इससे लोगाें की परेशानी बढ़ गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरा आने के साथ ही एक्यूआई भी 340 पर पहुंच गया। प्रदूषण बढ़ने पर कुछ लोगों को आंखों में जलन व गले में खराश की समस्या दिखाई दी।
विज्ञापन

यहां मंगलवार की सुबह कोहरा करीब दस बजे के बाद कोहरा छंटा। सुबह कोहरे के कारण मेरठ-बागपत हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहन चालक लाइट जलाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। कोहरा छंटने पर धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। कई स्थानों पर लोगों ने अलाव का सहारा लेकर ठंड को दूर किया। यहां अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

- प्रदूषण बढ़ने के साथ बढ़ी परेशानी
यहां पिछले महीने प्रदूषण काफी ज्यादा रहा और इससे एक्यूआई 500 तक पहुंच गया था। मगर नवंबर के आखिर में प्रदूषण से काफी राहत मिल गई थी। अब मंगलवार को प्रदूषण फिर से बढ़ गया और एक्यूआई 340 तक पहुंच गया। इससे फिर परेशानी बढ़ती दिख रही है। प्रदूषण बढ़ते ही लोगों को आंखों में जलन व गले में खराश की समस्या रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि ऐसे में लोग मास्क व चश्मे का इस्तेमाल करें, जिससे बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed