{"_id":"63a202d7dbbe245a2c744a29","slug":"fog-increased-the-chill-people-resorted-to-bonfire-to-protect-themselves-from-cold-baghpat-news-mrt6185955148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोहरे ने बढ़ा दी ठिठुरन, लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए लिया अलाव का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोहरे ने बढ़ा दी ठिठुरन, लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए लिया अलाव का सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोहरे से ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। सर्दी बढ़ने से मंगलवार को नगर के बाजार भी देरी से खुले जिससे लोगों की आवाजाही भी कम रही। घना कोहरे होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लाइटें जली रहीं और रफ्तार भी धीमी रही। घने कोहरे के कारण कुछ ट्रेन आधा से एक घंटे की देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा।
मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। धुंध अधिक होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लाइट जलती रहीं और वाहन रेंगते नजर आए। ठिठुरन बढ़ने से लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। सर्दी से बचाव के लिए लोग घरों में दुबके रहे और जगह-जगह अलाव जलाए गए। जिससे बाजारों में कम चहल-पहल रही। नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले। नगर में कोर्ट रोड, सोनीपत बस स्टैंड, बड़ा बाजार और गांधी बाजार, तहसील, पुराना कस्बा में कई स्थानों पर अलाव जलाए गए।
दिन चढ़ने के बाद बढ़ी चहल-पहल
मंगलवार दोपहर धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकले और बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। शाम को मौसम में बदलाव आने के साथ ही बाजारों से भीड़ गायब होने लगी। अंधेरा होते- होते नगर के मुख्य बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन
प्रशासन ने नहीं की अलाव की व्यवस्था
प्रशासन की ओर से सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। लोगों ने अपने स्तर से अलाव जलाए। लोगों ने नगर के कोर्ट रोड समेत सोनीपत बस स्टैंड, बाजार, तहसील और पुराना कस्बा में अलावा जलाए।
दूसरे दिन भी देरी से चलीं ट्रेनें
सुबह को घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली-शामली रेलमार्ग मंगलवार को दूसरे दिन भी ट्रेन देरी से चलीं। जिससे मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को सर्दी में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। मार्ग पर सुबह के समय चलने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन आधा से एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं।