फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fog and winter increase the cold, vehicles crawling on the roads

कोहरे और सर्दी ने बढ़ाई ठंड, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Tue, 25 Jan 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fog and winter increase the cold, vehicles crawling on the roads
बागपत। घने कोहरे और सर्दी ने ठंड बढ़ा दी। सर्दी अधिक होने के कारण मंगलवार को दिन भर लोग ठिठुरते रहे। अलाव का सहारा लिया। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही काफी कम रही। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई, मगर शाम होते-होते सर्दी का प्रकोप बढ़ाना शुरू हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पाला और घना कोहरे के साथ चली ठंडी हवा में लोग कांप उठे। सर्दी बढ़ने से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। घना कोहरा होने के कारण दिन में हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए सुबह के समय नगर में मुख्य स्थानों और चौराहों पर अलाव जलाए गए। फिर भी लोगों को राहत नहीं मिली। सर्दी अधिक होने के कारण नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की और बाजारों और मार्गो पर लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र अधीक्षक डॉ विभाष राजपूज ने बताया कि सर्दी अधिक बढ़ने पर धमनियां सिकुड़ने से रक्त का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए गुनगुने पानी का सेवन करने और ठंडी चीजों का परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed