{"_id":"5e9f25348ebc3e906b60145b","slug":"flowers-showered-on-dm-and-sp-baghpat-news-mrt478661740","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी पर बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी पर बरसाए फूल
विज्ञापन
बागपत: बड़ौत की पट्टी मेहर में डीएम व एसपी के काफिलें पर फूलों की वर्षा करते नगरवासी
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/ बड़ौत /अग्रवाल मंडी टटीरी / दोघट। जिलेभर में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर फूलों की वर्षा की गई।
डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह, थाना प्रभारी अजय शर्मा व अन्य अधिकारियों का कारों का काफिला सर्कुलर रोड़ पट्टी मेहर से होकर गुजरा तो जहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने छतों और सड़क के किनारे खड़े होकर उनके ऊपर फूलों की वर्षा की। वहीं पट्टी मेहर में भी भारी संख्या में लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी पर फूल बरसाए और जय-जयकार के नारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान काफी संख्या में छतों पर महिलाएं भी मौजूद रही।
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर से नगर की अग्रवाल धर्मशाला में एसडीएम राम नयन सिंह,सीओ ओमपाल सिंह, कोतवाल आरके सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस अधिकारियों का फूल माला और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। नगर की महिलाओं व बच्चों ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों पर अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा की। स्वागत करने वालों में पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, व्यापार संघ के महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा, पुरा महादेव मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, राधेश्याम, अरुण मित्तल, दिनेश मित्तल, पूर्व सभासद पीयूष गुप्ता, चौधरी अजय, साधुराम मित्तल आदि रहे।
कस्बा दोघट में मूवमेंट भारत के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को फुल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसमें अजय कुमार, विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, अमित राठी, अरविंद पंवार, राजीव कुमार, सिटू ूआदि रहे।
विज्ञापन
--------------------------