फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Flood of faith gathered at the cave Baba's temple

Baghpat News: गुफा वाले बाबा के मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 06 Mar 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 06 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered at the cave Baba's temple
बागपत के गुफा वाले मंदिर में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़
बागपत। सरूरपुर कलां में नेशनल हाईवे पर स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। होली से पहले रविवार को यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके दीप जलाए और सुख-शांति के लिए मन्नत मांगी। भीड़ के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

होली पर्व से पहले रविवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सरूरपुर कलां गांव के पास गुफा वाले मंदिर पर विशाल मेला लगता है। इस मेले में कई राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शनिवार की आधी रात बाद ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे और रविवार सुबह तक काफी लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

यूपी के कई जिलों बागपत, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तक के श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन करने के साथ ही पूजा-अर्चना करके दीप जलाए और घर में सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारा भी कराया। एसपी नीरज कुमार जादौन और अन्य अधिकारियों ने वहां पहुंचकर व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नेशनल हाईवे पर यातायात परिवर्तित करने के बाद भी जमा लगा
श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पुलिस ने वाहनों का यातायात परिवर्तित कर दिया था। इसके बाद हरियाणा की ओर से बड़ौत जाने वाले वाहनों को फैजपुर निनाना से होते हुए बड़ौत निकाला गया तो बागपत से अमीनगर सराय होते हुए वाहनों को बड़ौत भेजा गया। इस तरह ही बड़ौत से सराय होते हुए वाहनों को बागपत भेजा गया। इसके बावजूद वाहन चालक वहां पहुंच गए और नेशनल हाईवे पर एक किमी तक लंबा जाम लग गया तो यातायात परिवर्तित होने से बागपत राष्ट्र वंदना चौक पर भी जाम लगा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाया, लेकिन जाम खत्म नहीं हो सका। इस तरह वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
--
श्रद्धालुओं ने खूब की खरीदारी
गुफा वाले बाबा के मंदिर पर लगे मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की। इस कारण दुकानदारों की होली भी काफी अच्छी होती दिख रही है। इस बार पिछले कई साल के मुकाबले भीड़ भी वहां ज्यादा दिखाई दी। जिससे दुकानों पर काफी अच्छी बिक्री हुई।

--
कई महिलाओं की चेन चोरी
मेले में चोरों ने भी खूब हाथ साफ किया। सरूरपुर के रहने वाले दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त एसआई बीरसेन का पर्स चोरी कर लिया गया। जिसके पर्स में करीब 2500 रुपये थे। इसके अलावा कई महिलाओं की चेन चोरी हो गई। मंदिर के अंदर ही सभी का सामान चोरी किया गया। वहां सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए, लेकिन उसके बावजूद चोर पकड़े नहीं जा सके।

बागपत के गुफा वाले मंदिर में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़

बागपत के गुफा वाले मंदिर में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed