फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Flaws in the admit card of 3000 high school candidates

हाईस्कूल के 3000 परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में खामियां

Fri, 07 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Flaws in the admit card of 3000 high school candidates
बड़ौत (बागपत)। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। बागपत जिले के हाईस्कूल के करीब 3000 हजार परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों मेें खामियां सामने आई है। किसी में छात्र का नाम गलत है तो किसी में पिता-माता के नाम में गड़बड़ी है। 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। ऐसे में परीक्षार्थियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। उधर, स्कूलों में भी इन खामियों को समय रहते दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले से बोर्ड को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बोर्ड से हुई त्रुटि, जल्द कराया जाएगा संशोधन
डीआईओएस कार्यालय पर तैनात परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रुहेला का कहना था कि यह त्रुटि बोर्ड की तरफ से हुई है। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी परीक्षार्थी और उसके माता-पिता के नाम दर्ज किए गए है। इसके चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के नाम के साथ ही माता-पिता के नाम में गड़बड़ी हुई है। वेबसाइट खुलने के बाद त्रुटि ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन

केस नंबर 1- केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर के छात्र आकाश पुत्र वीरेंद्र इस बार बोर्ड परीक्षा देंगेे। प्रवेश पत्र में उनके नाम की जगह उनकी माता का नाम दर्ज है और पिता की जगह उनका नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर 2- आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नांगल सिनौली के छात्र आजाद पुत्र सुशील के साथ भी यह गड़बड़ी हुई है। उनके नाम की जगह उनके पिता का नाम व माता की जगह उसका नाम अंकित किया गया है।
केस नंबर 3- श्री शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज बिजरौल के छात्र आकिब पुत्र जाहिद खान के साथ ही इसी तरह की गड़बड़ी हुई है।
केस नंबर 4- दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र अंकित कुमार की माता का नाम संगीता है। प्रवेश पत्र में अंग्रेजी में नाम सही दर्ज है, लेकिन हिंदी में संजिता दर्ज है। इसी तरह कई छात्रों के प्रवेश पत्र में माता-पिता के नाम अंग्रेजी में सही दर्ज है, लेकिन हिंदी में गलत दर्ज है।
वेबसाइट पर करें जांच
जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री ने बताया कि छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपने प्रवेश पत्र की जांच करें। फिलहाल वेबसाइट बंद चल रही है। वेबसाइट खुलने के बाद प्रवेश पत्र की जांच कर लें। जांच के दौरान यदि कोई खामी पाई जाती है तो वे संशोधन के लिए अपने कॉलेज में प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र दें। बताया कि बोर्ड को भी इस संबंध में पत्र भेजकर आपत्तियां के निस्तारण के लिए मांग की गई है।
यें देंगे बोर्ड परीक्षा
बड़ौत। इस पर बोर्ड परीक्षा मेें हाईस्कूल में कुल 16049 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें संस्थागत 9307 छात्र और 6535 छात्राएं शामिल है। इसके अलावा 123 छात्र व 84 छात्राएं व्यक्तिगत है।

वेबसाइट न खुलने से हो जाएगी दिक्कतें
जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री ने बताया कि फिलहाल परिषद की ओर से 10 फरवरी को वेबसाइट खोले जाने की बात कहीं जा रही है। वेबसाइट खुलने के बाद ही छात्रों के प्रवेश पत्रों में हुई गड़बड़ी को ठीक कर अपलोड किया जाएगा। यदि 10 फरवरी या उससे पहले वेबसाइट नहीं खुलती तो छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि वेबसाइट खुलने के बाद तीन से चार दिन में सभी आपत्तियों को दुरुस्त करने का समय लगेगा। आपत्तियां दुरुस्त हो जाएगी तो संशोधित सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। यदि इस दौरान किसी छात्र के प्रवेश पत्र में संशोधन नहीं हो सका तो निश्चित ही परीक्षा में प्रवेश को लेकर दिक्कतें होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed