{"_id":"600db09b8ebc3e3408594bfc","slug":"flaws-in-aadhar-card-baraut-news-mrt522138293","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड में खामियां बनीं सरकारी योजनाओं में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड में खामियां बनीं सरकारी योजनाओं में बाधा
विज्ञापन
बड़ौत के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड़ का दृश्य।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खामियों को ठीक कराने के लिए सुबह होते ही मुख्य डाकघर पर लग जाती है लंबी लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आधार कार्ड में खामियां के चलते सैकड़ों लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेेने से वंचित है। आलम यह है कि इन खामियों को दुरुस्त कराने के लिए रोजाना अल सुबह ही मुख्य डाकघर पर लोगों की लंबी लाइनें लग जाती है। घंटों लाइन में लगने के बावजूद कभी सर्वर की परेशानी तो कभी नंबर न आने पर लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनाने के लिए दो मशीनें रखी हुई है। यहां प्रतिदिन लोग अपना आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड में हुई खामियां को दुरुस्त कराने आते है। कई बार हंगामा भी हुआ। इसके बाद डाकघर में टोकन वितरण शुरू किया गया। इसके बावजूद भी स्थिति काबू से बाहर है। कई-कई दिनों तक लोगों को आधार कार्ड में हुई खामियां को दुरुस्त कराने में लग जाते है। कई लोग जो सुबह से लाइन में खड़े होते हैं, उनका नंबर ही नहीं आता। लोग परेशान होकर वापस चले जाते हैं।
ये बोले ग्रामीण
बरवाला गांव के संजीव का कहना है कि पांच दिनों से अपने बेटे का आधार कार्ड बनाने के लिए लाइन में लग जाता हूं, परंतु टोकन नहीं मिलता। उन्हें घर का सारा काम छोड़कर आना पड़ता है, लेकिन यहां से निराश होकर लौट जाता हूं। लड़के को स्कूल में आधार कार्ड की जरूरत है। अब 27 तारीख के बाद ही शायद नंबर आएगा।
विज्ञापन
बोहला गांव निवासी हर्ष व विनीत ने बताया कि उन्हें भी दो दिन हो गए आधार कार्ड अप्लाई करने के लिए मुख्य डाकघर में आकर लाइन में खड़े होते हुए, परंतु नंबर नहीं आता।
ये बोले पोस्टर मास्टर
मुख्य डाकघर पर तैनात पोस्टर मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 100 टोकन बांटे जा रहे है। कई बार सर्वर न आने से परेशानी होती है।
ये काम हो रहे प्रभावित
1- बैंक खाता खुलने में हो रही परेशानी।
2- राशन कार्ड बनने में आ रही दिक्कतें।
3- पैनकार्ड भी नहीं बनता।