फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five students of St. Angels qualify for JEE Mains

Baghpat News: सेंट एंजेल्स के पांच छात्रों ने जेईई मेन्स के लिए किया क्वालीफाई

Tue, 13 Feb 2024 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Five students of St. Angels qualify for JEE Mains
फोटो - 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के पांच छात्र-छात्राओं ने आईआईटी जेईई मेन्स के लिए क्वालीफाई किया है। परीक्षा में क्वालीफाई करने पर स्कूल में खुशी मनाई गई।

स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि 24 जनवरी से एक फरवरी तक जेईई मेन्स के लिए परीक्षा कराई गई थी। मंगलवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें स्कूल की आकृति यादव ने 97.43 प्रतिशत, अनन्या गर्ग ने 97.08 प्रतिशत, निक्स मणी ने 94.4 प्रतिशत, आर्यन ढाका ने 89.05 प्रतिशत, आयुषी जैन ने 88.74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्वालीफाई किया है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया है। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बबलेश, अमन, शिवम, राजीव, गौरव, सनोज, दीपक, दिवाकर, हनुराज, गौरव, दीपक, संजू, ममता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed