{"_id":"622b97bc18f3cf33835f9279","slug":"five-smugglers-arrested-for-carrying-51-cattle-for-harvesting-baghpat-news-mrt580019768","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान के लिए 51 मवेशी लेकर जाते पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान के लिए 51 मवेशी लेकर जाते पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग के दौरान पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम चेकिंग के दौरान राष्ट्र वंदना चौक पर एक कैंटर में 51 मवेशियों को कटान के लिए ला रहे पांच गोवंश तस्करों को पकड़ लिया। इन मवेशियों को लोनी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया।
कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि राष्ट्र वंदना चौक पर बृहस्पतिवार देर शाम को पुलिस चेकिंग कर रही थी। बड़ौत की तरफ से एक कैंटर आया, जिसको रोक कर चेकिंग की गई। इसमें मवेशियों को अमानवीय तरीके से लादा गया था। कैंटर में 51 मवेशी मिले। इसके साथ ही कैंटर में एक छुरी मिली। कैंटर में सवार समीर व हाशिम निवासीगण मोहल्ला कुरैशियान बागपत, सलीम मोहल्ला केतीपुरा बागपत, नासिर व सलीम निवासीगण अजीजाबाद हसनपुर जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि इन मवेशियों को लोनी में कटान के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मवेशियों को कब्जे में लेने के साथ ही तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को चालान कर दिया गया।