फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Five miscreants of Pavva gang arrested for planning robbery

मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी: पव्वा गैंग के पांच शातिर दबोचे, कब्रिस्तान में रच रहे थे डकैती की साजिश

Tue, 10 Aug 2021 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 10 Aug 2021 12:23 AM IST
सार

बागपत में पव्वा गैंग के बदमाश डकैती की साजिश रच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Baghpat News: Five miscreants of Pavva gang arrested for planning robbery
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के खेकड़ा में मेरठ एसटीएफ व खेकड़ा पुलिस ने रविवार रात डूंडाहेडा के पास स्थित कब्रिस्तान से मुठभेड़ के बाद पव्वा गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वह वहां डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दो लग्जरी कार, सात मोबाइल फोन, चार तमंचे व एक देसी पिस्टल सहित कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने पांचों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीओ खेकड़ा युवराज सिंह ने बताया कि मेरठ के कुख्यात बदमाश फिरोज उर्फ पव्वा गैंग के पांच बदमाश रविवार रात खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में डकैती डालने आए थे। जब वे डूंडाहेड़ा के पास स्थित मसीही कब्रिस्तान में डकैती की योजना बना रहे थे, तब मेरठ एसटीएफ को उनकी जानकारी मिल गई। वहां से टीम खेकड़ा के लिए रवाना हुई। टीम प्रभारी सुनील कुमार ने खेकड़ा कोतवाली पुलिस को भी बदमाशों की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी नोवेंद्र सिरोही भी पुलिस टीम के साथ डूंडाहेड़ा पहुंच गए। वहां एसटीएम के आते ही कब्रिस्तान को घेर लिया तो बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। लेकिन पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बदमाशों के पास चार तमंचे, एक देसी पिस्टल, 24 कारतूस, दो लग्जरी कार, सात मोबाइल और दो हजार से अधिक की नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाश दीपक शर्मा व फैसल निवासी पांची थाना चांदीनगर, नौशाद व दिलशाद निवासी दमगढ़ी थाना रोहटा जिला मेरठ और दानिश निवासी झिंझाना जिला मुजफ्फरनगर हैं।
विज्ञापन


गैंग का सरगना राजस्थान जेल में बंद
एसटीएफ मेरठ और खेकड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों का सरगना मेरठ के गांव करनावल निवासी फिरोज उर्फ पव्वा है। उत्तर प्रदेश के साथ ही वह हरियाणा और राजस्थान आदि प्रदेशों में भी लूट, डकैती व हत्या की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। काफी दिनों से वह राजस्थान की उदयपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहूकार के यहां डालनी थी डकैती
पकड़े गए पांचों बदमाश शार्प शूटर हैं। वे अपने साथ कार और बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस लिए हुए थे। उन्होंने खेकड़ा क्षेत्र में एक बड़े साहूकार के यहां डकैती डालने की योजना बनाई थी। इससे पहले ही पुलिस ने पांचों को धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed