फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five miscreants caught in encounter

मुठभेड़ में पांच बदमाश दबोचे

Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five miscreants caught in encounter
- बिजवाड़ा पुट्ठी गांव में हुई मुठभेड़, चार तमंचे, कारतूस, दो बाइक बरामद
विज्ञापन

- बदमाशों की गोली लगने से बाल बाल बचे प्रभारी निरीक्षक बिनौली
बिनौली। थाना पुलिस ने बिजवाड़ा पुट्ठी गांव के जंगल में मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक बिनौली देवेश कुमार बदमाशों की गोली से बाल बाल बचे। पकड़े गए बदमाशों से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए है।
प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार माखर चेक पोस्ट पर और दूसरी पुलिस टीम बिजवाड़ा गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की बिजवाड़ा पुट्ठी गांव के जंगल में कुछ बदमाश घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस की दोनों टीमों ने मौके पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली प्रभारी निरीक्षक के कान के बराबर से होकर निकल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ईख के खेत में घुस गए। पुलिस ने भी खेत को चारों ओर से घेर कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से चार तमंचे 315 बोर, 10 कारतूस, एक चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बताया कि पकड़े गए बदमाशों मे बिट्टू उर्फ राहुल पुत्र राजबीर, सुधीर पुत्र रामफल सिंह, कपिल पुत्र रामवीर, राहुल पुत्र सोहनवीर, अनुज पुत्र प्रमोद निवासीगण गांव जौहड़ी थाना बिनौली के रहने वाले है। पांचों से पूछताछ की जा रही है पुलिस टीम में एसएसआई मुनेंद्र सिंह, एसआई बृजपाल सिंह, सिपाही अश्वनी सिंह, दीपक कुमार, तरुण कुमार, नरेंद्र अत्री, देवेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed