फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five days later, the killer is away from the police's hold

पांच दिन बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five days later, the killer is away from the police's hold
बड़ौत (बागपत)। शताब्दी नगर निवासी सुदेश हत्याकांड के पांच दिन बाद भी पुलिस नामदर्ज आरोपियों को नहीं पकड़ पायी है। उधर, परिवार के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

दिल्ली में डीडीए विभाग में कार्यरत शताब्दी नगर निवासी ऋषिपाल की पत्नी सुदेश, उनकी मौसी का लड़का मलकपुर गांव निवासी संजीव पुत्र महावीर और सुदेश की जेठानी बृहस्पतिवार की शाम घर पर थे। इसी दौरान नीशू के बाइक सवार दो दोस्त आये और अंधाधुंध फायरिंग की थी। सुदेश के सिर और संजीव की कनपटी में गोली लगी थी। देर रात सुदेश ने मेरठ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। संजीव की भी हालत भी अभी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के पांच दिन पहले सुदेश के बेटे नीशू की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें सुदेश के जेठ हरियाणा के पंचकुला निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने लव पुत्र अनिल निवासी शिवपुरी बड़ौत और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मगर, अभी तक भी पुलिस हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई है। कोतवाल राकेश कुमार का कहना था कि पुलिस की टीम लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed