फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First wife's ruckus in husband's second marriage, kicked and punched

पति के दूसरे निकाह में पहली पत्नी का हंगामा, लात-घूंसे चले

Sun, 21 Nov 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
First wife's ruckus in husband's second marriage, kicked and punched
- बड़ौत की रहने वाली युवती का छह साल पहले खेकड़ा के युवक संग हुआ था निकाह, पंचायत में दिया तलाक
विज्ञापन

- खेकड़ा से युवक निकाह करने खुब्बीपुर निवाड़ा पहुंचा तो पहली पत्नी परिजनों के साथ पहुंच गई, किया हंगामा
- दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई तो पुलिस ने दूल्हे सहित दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पहली पत्नी को पंचायत में तलाक देने के बाद युवक दूसरी युवती से निकाह करने खुब्बीपुर निवाड़ा गांव पहुंच गया। पीछे-पीछे पहली पत्नी और उसके परिजन भी पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे सहित दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप रूप से बड़ौत व वर्तमान में गाजियाबाद जनपद के लोनी में रहने वाली युवती का निकाह खेकड़ा के एक युवक के साथ छह साल पहले हुआ था। युवती के अनुसार उसे बाद में पता चला था कि युवक ने पहले जम्मू-कश्मीर की युवती से निकाह कर रखा है। इस तरह उससे धोखाधड़ी से निकाह किया गया। इसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। युवती ने बताया कि मामले को लेकर पंचायत हुई, जिसमें पति ने मौखिक रूप से तलाक दे दिया। यह मामला कोर्ट में डाल दिया गया, जो विचाराधीन है। आरोप है कि युवक रविवार को फिर से निकाह करने के लिए खुब्बीपुर निवाड़ा पहुंच गया। इसका पता चलने पर वह भी परिजनों के साथ पहुंच गई और निकाह का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे व उसकी पहली पत्नी के भाइयों सहित अन्य कई को कोतवाली लेकर आ गई। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया था और उनके हंगामा करने के बाद उसे दोबारा से पकड़ा गया।
विज्ञापन

सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। तलाक कोर्ट से नहीं हुआ होगा तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दोनों पक्षों से कागज मांगे गए है। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर रुपये लेने व वीडियो डिलीट करने का आरोप
युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक से पुलिस ने रुपये लेकर उनको ही धमकाना शुरू कर दिया। जबकि उनके साथ मारपीट की गई है और वह घायल है। उनके मोबाइल में युवक व उसके परिजनों की गाली-गलौज करते हुए वीडियो थी। आरोप है कि पुलिस ने कोतवाली में आने के बाद मोबाइल लेकर वह भी डिलीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed