फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First scared, then got happiness by getting vaccinated

पहले डर लगा, फिर टीका लगवाकर खुशी मिली

Mon, 28 Mar 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
First scared, then got happiness by getting vaccinated
बागपत में छात्रा के वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
- 15-17 वर्ष की उम्र वाले 80 हजार को पहली डोज और 36 हजार को लग चुकी दूसरी डोज
विज्ञापन

- कोरोना रोधी टीका लगवाकर काफी खुश है किशोर, दूसरी डोज के लिए भी वक्त पर पहुंचने को तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवा चुके कुछ किशोरों को शुरूआत में डर का अहसास जरूर हुआ। मगर, टीका लगने पर उस डर से कहीं ज्यादा खुशी मिली। किशोर भी टीके को लेकर इतने उत्साहित है कि पहली डोज के बाद दूसरी डोज में देरी नहीं कर रहे है और अधिकतर निर्धारित समय पर दूसरी डोज लगवा रहे है।
कोरोनारोधी टीकाकरण को लेकर किशोरों में खासा उत्साह है। इसका पता इसी से चलता है कि टीकाकरण के लिए अधिकतर स्कूलों में कैंप लगाया गया था। मगर, किशोरों ने स्कूलों में कैंप का इंतजार करने की जगह परिजनों के साथ अस्पताल और सीएचसी में जाकर टीका लगवाया। हालांकि अब जिन किशोरों को दूसरी डोज लगनी है, उनको स्कूल में परीक्षा होने के कारण कैंप का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ समय पूरा होते ही दूसरी डोज भी अस्पताल में लगवाने पहुंच रहे है।
विज्ञापन

पहली डोज 80 तो दूसरी 36 हजार ने लगवाई
जनपद में 15-17 वर्ष की उम्र वाले 91 हजार 391 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें पहली डोज 80 हजार 334 को लग चुकी है तो दूसरी डोज 36 हजार को लग चुकी है। दूसरी डोज के लिए जिस तरह से समय पूरा हो रहा है तो टीका लगवाने के लिए किशोर अपने परिजनों के साथ अस्पताल व सीएचसी में पहुंच रहे है। इसके लिए जल्द ही स्कूलों में कैंप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैने पहली डोज करीब डेढ़ महीने पहले लगवाई थी तो अब दूसरी डोज लगवाई है। पहले डर लगा था कि टीका लगवाने से कोई परेशानी तो नहीं होगी। मगर, टीका लगने के बाद काफी अच्छा लगा और खुशी महसूस हो रही है। अब कोरोना संक्रमण से बचाव हो सकेगा और टीका सभी को जरूर लगवाना चाहिए। नेहा, कोर्ट रोड
--
कोरोना रोधी टीका लगवाने को लेकर पहले से काफी उत्साह था और हम इंतजार कर रहे थे कि सरकार हमारे लिए कब टीकाकरण शुरू करेगी। सरकार के शुरूआत करते हुए टीका लगवा लिया था और उसके बाद दूसरी डोज भी लगवाई। टीका लगवाकर काफी अच्छा महसूस हुआ। आशीष, बड़ौत रोड
--
कोरोना से बचाव का टीका लगवाने को लेकर काफी उत्साहित थे। हमें पता था कि टीका लगवाने के बाद संक्रमण से बचाव हो जाएगा। पहला टीका स्कूल में लगवाया गया था और अब यह नहीं पता कि स्कूल में कब टीका लगवाया जाएगा। इसलिए अस्पताल में जाकर दूसरी डोज लगवाएंगे। नितेश यादव, कोर्ट रोड गली नंबर छह

--
जब सरकार ने किशोरों को टीका लगाने की शुरूआत करने की घोषणा की तो इतना उत्साह था कि स्कूल में टीका लगवाने का इंतजार नहीं किया और अस्पताल में जाकर टीका लगवाया था। अब दूसरी डोज भी जल्द लगवाकर खुद को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करेंगे। शिवम, सिसाना रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed