{"_id":"6079d8ad8ebc3ed833001507","slug":"first-death-in-the-district-in-the-second-wave-of-corona-baghpat-news-mrt5347898197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी लहर में जिले में पहली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी लहर में जिले में पहली मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बागपत जिले में पहली मौत हुई है। शुक्रवार को कस्बा अमीनगर सराय के व्यापारी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि बड़ा गांव पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी समेत 60 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को सात मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है। संक्रमितों के एरिया को सील कर आपात स्थिति को छोड़कर आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को बड़ा गांव चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी के अलावा बागपत कोर्ट रोड गली नंबर पांच में दो, कोर्ट रोड गली नंबर तीन, छपरौली में चार, मुकुंदपुर में एक, रठौड़ा में दो, जिवाना में एक, पुरामहादेव व बालैनी में एक-एक, कस्बा खेकड़ा में एक, फिरोजपुर में एक, बिहारीपुर में एक संक्रमित मिला है। इनके अलावा ढिकौली, खिंदौड़ा, सरुरपुर व फिरोजपुर गांव में भी लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया कि अमीनगर सराय के व्यापारी राजकुमार की मेरठ में कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। संक्रमितों के क्षेत्र को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। सील किए गए क्षेत्र में केवल आपात स्थिति में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। सर्विलांस की टीम को संक्रमित मिलें लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
277 एक्टिव केस
बागपत। अब जिले में 2711 लोग संक्रमित हो गए है जबकि एक्टिव केस 277 है। अब तक 37 मौत संक्रमण से हो चुकी है। इनमें 36 मौत वर्ष 2020 में हुई है।
व्यापारी का बेटा और बहू भी संक्रमित, मेरठ में चल रहा उपचार
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय के व्यापारी राजकुमार (80) में दो सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से चार दिन उनके परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई है। व्यापारी का बेटा और बहु भी पूर्व में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। दोनों का मेरठ में उपचार चल रहा है। व्यापारी के बेटे पंकज का कहना है कि उन्होंने ब्रजघाट में पिता का अंतिम संस्कार कर दिया है।