फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First aid and tying training given to trainees

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Sat, 16 Apr 2022 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
First aid and tying training given to trainees
दोघट में हनुमान जयंती पर झांकी निकालते हुए - फोटो : BAGHPAT
मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारों का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अमीनगर सराय/चांदीनगर/छपरौली। जिलेभर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए और भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया।
नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर शालीग्राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। बड़ौत रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम में अमित जैन, अन्नु जैन, रोहित, बबलू मौजूद रहे। उधर, अमीनगर सराय के शिव मंदिर प्रांगण के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। कस्बे के बालाजी मंदिर व मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखंड सुंदर कांड का पाठ कर हवन के उपरांत भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में आलोक गर्ग, खंड व्यवस्था प्रमुख धीरज शर्मा, आंनद मित्तल, खंड सह संघचालक प्रेम लता शर्मा, डेलीगेट इफको मेरठ मंडल शिवांश गोयल, विक्की, मोनू विश्वकर्मा, अनिल, मुकुल शर्मा, कुलदीप, मनोज मित्तल, वासुदेव कौशिक, अभय पाराशर के अलावा रोहित भारद्वाज, दीपक, मोहित, सुंदर शर्मा, प्रवीण, कलवा, पुष्कर शर्मा, मंगलसेन शर्मा, दीपक यादव, भानु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बा छपरौली के श्रीराम मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पंडित सुनील मिश्रा, सुधीर, सतवीर, तुलसी, शक्तिधर कौशिक रहे। रटौल के मंदिरों में शनिवार को जामवंत के बचन सुहाए, सुनि हनुमंत हृदय अति भाए, आरती किजै हनुमान लला की, दुष्ट दलन रघुनाथ कला की... चौपाइयों की गूंज रही। मंदिर में सुंदर कांड का पाठ किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मास्टर देवेंद्र अरोरा व पंडित कुश प्रसाद शास्त्री ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में ब्रजपाल गांधी, लाला राकेश गर्ग, संजय अरोरा, राजू गुप्ता, महेंद्र शर्मा, एडवोकेट अशोक, मास्टर रामनाथ पांचाल, डब्बू पत्रावल, लाला अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed