फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   firing ka vedio viral

बागपत: मकान की छत पर असलहा रखकर ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

Fri, 08 Nov 2019 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
firing ka vedio viral
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दर्शाए गए हथियार। - फोटो : BAGHPAT

सोशल मीडिया पर कुछ युवकों की फायरिंग करते हुए वीडियो और फोटो बृहस्पतिवार को वायरल हो गए हैं। ये वीडियो जिले के एक गांव के बताए जा रहे हैं। वीडियो में चार-पांच युवक हथियारों से फायरिंग कर रहे हैं। युवक हथियारों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।

विज्ञापन


मकान की छत पर चारपाई पर भारी संख्या में असलाह रखा हुआ है। रायफल, पाइप गन, पिस्टल, चार तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस रखे हुए हैं। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पहले भी वायरल हो चुके हैं फायरिंग के वीडियो
सोशल मीडिया पर फायरिंग के वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पहलवान के सोशल मीडिया पर हैंडग्रेनेड हाथ में लेकर फोटो वायरल हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। पुलिस आज तक हैंडग्रेनेड बरामद नहीं कर पाई है।

सरूरपुर गांव में एक युवक ने केक में तमंचे से गोली मारकर बर्थडे मनाया था। उसके दोस्तों ने भी फायरिंग की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था। बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव में नौटंकी के दौरान तमंचे पर डांस का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed