फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   firing In the village

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला महनवा गांव

Thu, 12 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 12 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 firing In the village
फायरिंग के बाद बागपत कोतवाली में तहरीर देने जाते पीड़ित लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी के सूरजपुर महनवा गांव में नवाब और नौशाद पक्ष में हुआ मामूली विवाद धीरे-धीरे बड़ा रूप धारण कर रहा है। आरोप है अहेड़ा गांव के कुछ लोगों ने नवाब के घर और गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे गांव में दहशत उत्पन्न हो गई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


 महनवा गांव में नवाब और नौशाद पक्ष में दो दिन पूर्व मामूली विवाद हो गया था। उन्होंने एक-दूसरे पर मारपीट कर अभद्रता करने का आरोप लगा कोतवाली में शिकायत की थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि बुधवार शाम गांव में फायरिंग हुई। आरोप है कि फायरिंग नौशाद पक्ष ने अहेड़ा गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर नवाब के घर पर की है।

विज्ञापन

 

इस दौरान आरोपी गांव में भी फायरिंग करते भाग गए। इससे गांव में भगदड़ मच गई। गांव के लोगों ने मकानों में घुसकर अपनी जान बचाई। इससे गांव में दहशत उत्पन्न हो गई। बाद में लोगों ने मामले की पुलिस से शिकायत की। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आती है तो अवश्य कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नौशाद के विरोध में आया परिवार 
बागपत। गांव में फायरिंग करने के मामले में गांव के लोगों के साथ नौशाद का परिवार भी कोतवाली पर पहुंचा। उसकी पत्नी शबनम ने कहा उसका पति गलत कार्य कर रहा है। वे गांव के लोगों के साथ है। इस मौके पर शबाना, छोटी, फिरदौस, रिहाना, मोमीना, शेर मोहम्मद, नबाव, यूसुफ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed