फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing entered the house due to land dispute, three people injured

जमीन के विवाद में घर में घुसकर फायरिंग, तीन लोग घायल

Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Firing entered the house due to land dispute, three people injured
गांव मलकपुर का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, घायलों को भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव में बुधवार की तड़के जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक मकान में घुसकर जमकर मारपीट की और बाद में गोली मारकर तीन लोगों को घायल कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मलकपुर गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर बुधवार की सुबह करीब आधा दर्जन से अधिक लोग रणवीर सिंह के मकान में घुस गए। हमलावरों ने तीन भाई रणवीर, रिटायर्ड फौजी शौकेन्द्र व रमेश पुत्रगण जगवीर को गोली मारकर घायल कर दिया। धारदार हथियारों से भी हमले किए गए। इसके बाद आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी बालेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पीड़ित रणवीर पुत्र जगवीर ने आठ लोगों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल अजय शर्मा नेे बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed