{"_id":"5f44098f8ebc3e3d220565ff","slug":"firing-baghpat-news-mrt4978252187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देखते ही चला दी गोली, जवाबी फायरिंग में हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देखते ही चला दी गोली, जवाबी फायरिंग में हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को देखते ही चला दी गोली, जवाबी फायरिंग में हुए घायल
छपरौली। एसपी अभिषेक सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि एसओजी टीम और छपरौली पुलिस संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग कर रही थी। हलालपुर मंदिर के पास से बाछौड़ जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों युवक घायल हो गए।
पकड़े गए युवक मुजफ्फरनगर के दुल्हैरा गांव निवासी सागर बालियान पुत्र शौकेन्द्र हाल निवासी विशाल हॉल के पास गुराना रोड बड़ौत और सागर गोस्वामी पुत्र जसवीर निवासी छपरौली हैं। दोनों के कब्जे से अवैध दो तमंचे 315 बोर मय खोखा व कारतूस, एक मोटरसाइकिल बिना नंबर बरामद हुई। दोनों संजय खोखर की हत्या में वांछित चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था सागर
बागपत। दुल्हेरा निवासी सागर बालियान छपरौली के श्रवण की बुआ का बेटा है। कई साल पहले सागर के भाई की हत्या कर दी गई थी। तब से वह अपने भाई की हत्या का बदला अखिल और उसके दोस्त बंटी से लेना चाहता था। इस पर संजीव खोखर और श्रवण खोखर ने कहा था कि पहले संजय खोखर की हत्या में साथ दो, फिर उसका बदला लिया जाएगा। इस पर वह तैयार हो गया था।