फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing at bank friend's house in Gangnauli

गांगनौली में बैंक मित्र के घर फायरिंग

Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Firing at bank friend's house in Gangnauli
दोघट। गांगनौली गांव में मंगलवार रात बैंक मित्र के घर पर एक युवक ने फायर कर दिए। इसकी आवाज सुनकर जागे परिजनों ने शोर मचा दिया। जिस पर युवक वहां से भाग निकला। इस मामले में बैंक मित्र ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांगनौली निवासी रवि राठी पुत्र जयवीर ने बताया कि वह बैंक मित्र है। उसके घर से 21 जुलाई की रात चोरों ने एक लाख 96 हजार की नकदी चोरी कर ली थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी। उसने बताया कि गांव के ही एक युवक को उन पर शक हो गया। इस कारण उसने मंगलवार रात उनके मकान पर तीन फायर कर दिए। रवि राठी ने रात में ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। गली में पड़े खोखे पुलिस को सौंप दिए। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि रतन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मोबाइल छीनकर भागे बदमाश
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में भाजपा नेता से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। भाजपा नेता अमित जैन ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब नौ बजे बाजार स्थित अपने मकान के नीचे मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अमित जैन ने शोर मचाया। जिससे पड़ोसी आ गए। हालांकि तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed