फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fireworks are being made in homes for the blast on Diwali

दिवाली पर धमाके के लिए घरों में बन रहे पटाखे

Sun, 06 Oct 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fireworks are being made in homes for the blast on Diwali
बागपत में तैयार हुए पटाखे - फोटो : BAGHPAT
दिवाली पर धमाके के लिए घरों में बन रहे पटाखे
विज्ञापन

बागपत। दिवाली नजदीक आते ही जिले के विभिन्न स्थानों पर पटाखे बनाने के अवैध कारोबार ने तेजी पकड़ ली है। बड़ौत, दत्तनगर के अलावा खेकड़ा क्षेत्र में पड़े पैमाने पर पटाखे बनाने का काम किया जाता रहा है। पिछले दिनों ही बड़ौत में अवैध तरीके से संचालित पटाखा फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है। इसके बावजूद पटाखे निर्माण का कार्य गोपनीय तरीके से चल रहा है। दत्तनगर गांव में पिछले वर्ष पटाखों की बिक्री को लेकर झगड़ा भी हो चुका है। यहां कुछ लोग घरों के बाहर ताले लगाकर पटाखे बनाने का काम करते हैं। दत्तनगर के पटाखे दूर तक सप्लाई होते हैं। आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली तक के दुकानदार यहां से पटाखों लेकर ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। खेतों में संचालित दुकानों को प्रशासन ने बंद कराया था। लेकिन गुपचुप तरीके से यहां निर्माण का कार्य चल रहा है।
ग्रीन पटाखों के आदेश हवा-हवाई
पिछले साल दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री के आदेश दिए थे। लेकिन जिले के बाजारों में ग्रीन पटाखे यानी कम प्रदूषण वाले पटाखे कम ही मौजूद रहते हैं। यहां अधिक आवाज वाले पटाखों की खरीद ज्यादा होती है।
विज्ञापन

सबसे खराब मिली थी जिले की सेहत
पटाखों का असर यह हुआ कि दिवाली के बाद जिले में कई दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहा। दिल्ली और गाजियाबाद जैसे शहरों से अधिक बागपत में वायु प्रदूषण सबसे खराब मिला था। जिले की हवा की सेहत में सुधार होने में महीने भर का समय लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या कहते हैं अधिकारी
एसडीएम बागपत पुलकित गर्ग का कहना है कि पटाखे बनाने के लिए नए लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं। अगर कोई अवैध तरीके से निर्माण करता मिला तो कानूनी कार्रवाई होगी। संदिग्ध स्थानों की जांच कराई जाएगी। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

बागपत में तैयार हुए पटाखे

बागपत में तैयार हुए पटाखे- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed