फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire raining from the sky, body burning

Baghpat News: आसमान से बरस रही आग, झुलस रहा शरीर

Mon, 06 May 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 06 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, body burning
बागपत। यहां लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है और दोपहर में आसमान से आग बरस रही है। जिससे शरीर झुलस रहा है। इसके साथ ही लू चलने के कारण हालत खराब हो रही है। तेज धूप और लू का असर पूरी तरह से जनजीवन पर पड़ता दिख रहा है। जिससे दोपहर में सड़के सूनी जो जाती हैं और लोग घरों से नहीं निकलते हैं।
विज्ञापन

यहां रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। दिन में कड़ी धूप होने और लू के चलने से लोग परेशान हैं। दोपहर में तेज धूप और लू चलने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग ज्यादा जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। चिकित्सक भी लोगों को धूप और लू से बचने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि तेज धूप व लू में शरीर झुलस रहा है। जिससे लोग बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। इसके साथ ही पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत के अनुसार गर्मी से बचाव के लिए आंखों पर चश्मा, सिर पर टोपी लगाने के साथ ही कपड़ा रख सकते हैं तो शरीर को पूरी तरह से कपड़े से ढक़कर रखे।
विज्ञापन

छुट्टी के बावजूद बाजार व सड़क दोपहर में रहे सूने
यहां रविवार को छुट्टी होने के बावजूद दोपहर में तेज धूप व लू के कारण बाजार व सड़क सूनी हो गई। नेशनल हाईवे तक पर वाहनों का आवागमन काफी कम दिखाई दिया। बाजार में स्थिति ज्यादा खराब रही और शाम होने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। इससे व्यापार पर भी असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed