फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire in reed due to spark from electric wire

तार टूटकर गिरने से बड़ौली व बड़का गांव में 16 बीघे ईख जली, हंगामा

Fri, 30 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fire in reed due to spark from electric wire
बड़ौत। बड़ौली व बड़का गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से कई किसानों की 16 बीघा ईख जलकर नष्ट हो गई। इससे आक्रोशित किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ितों के लिए ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि बिजली के तार से उठी चिंगारी ने नरेशपाल, सुरेश, देवेंद्र पुत्रगण रामफल की 7 बीघा, बड़का गांव में सत्यपाल पुत्र कालू की 2.5 बीघा, रामनिवास, रमेश पुत्रगण चतर सिंह निवासी बड़का की 2 बीघा, अबुल हसन पुत्र इस्राइल निवासी इदरीशपुर की एक बीघा, महावीर पुत्र गेंदराम निवासी बड़का की 4 बीघा, गयूर पुत्र अकबर निवासी इदरीशपुर की तीन बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। इस दौरान किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु कामयाबी नहीं मिल सकी। बार-बार जानकारी दिए जाने के बावजूद ऊर्जा निगम कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस आक्रोशित किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित किसानों के लिए ऊर्जा निगम से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed