फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire in a hut, innocent scorching

झोपड़ी में लगाई आग, मासूम झुलसा

Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire in a hut, innocent scorching
बागपत। निवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार को घुमंतू परिवार की महिला की झोपड़ी में आग लगा दी गई। इसमें उसका पांच साल का बेटा रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में रह रही इरफाना का कहना है कि वह झोपड़ी में रहती है। शौहर से उसका दो साल से विवाद चल रहा है। आरोप है कि वह गांव से बाहर गई हुई थी झोपड़ी में उसका पांच साल का बेटा नाजिम अकेला था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। उसके बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी तरह नाजिम को बचाया। उसने गांव के जिम्मेदार लोगों को मामले की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। उस पर पहले भी कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed