{"_id":"627bfc9e91908b62f90a0892","slug":"fire-extinguishers-are-gathering-dust-in-many-schools-baraut-news-mrt5881994144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने पर दाहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने पर दाहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हो सकता है बड़ा हादसा
बड़ौत। दाहा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ा हादसा हो सकता है। वहां न आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम हैं और न ही अग्निशमन यंत्र। एफएसओ के निरीक्षण में बुधवार को यह खुलासा हुआ। वहीं, एफएसओ को कई स्कूलों में अग्निशमन यंत्र धूल फांकते मिले। इनकी रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर बुधवार को एफएसओ दुष्यंत कुमार शर्मा ने टीम के साथ सबसे पहले लॉर्ड महावीर एकेडमी में निरीक्षण किया। वहां पर आग बुझाने की व्यवस्था दुरुस्त मिली। इसके बाद उन्होंने एससी बोस स्कूल में निरीक्षण किया। यहां पर इंडियन बिल्डिंग कोड के मानक पूरे नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने सेंट फ्रांसिस स्कूल बिजरौल रोड, रेजोनंस पब्लिक स्कूल, आरएस कॉलेज बामनौली, बागपत आईटीआई कॉलेज बामनौली, सिल्वर वेली स्कूल, श्रीराम इंटर कॉलेज पुसार में निरीक्षण किया। वहां पर व्यवस्था पुख्ता मिलीं। एफएसओ दुष्यंत कुमार शर्मा ने बताया कि चौधरी भोपाल सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन दाहा, एसबीएसएम पब्लिक स्कूल भड़ल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, देव पब्लिक स्कूल भड़ल, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली में अग्निशमन यंत्र या तो खराब मिले या फिर धूल फांक रहे थे। सभी को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि दाहा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अग्निशमन यंत्र तक नहीं मिले। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।