फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire Department facing shortage of staff and resources

स्टाफ और संसाधनों की कमी से जूझ रहा दमकल विभाग

Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fire Department facing shortage of staff and resources
बागपत। जिले का दमकल विभाग स्टाफ और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। विभाग के पास आग बुझाने के लिए जिले में सिर्फ चार गाड़ी हैं। इनमें 5-5 हजार लीटर की क्षमता की दो गाड़ी हैं। एक बड़ौत में और एक खेकड़ा में रहती है। 25 लीटर क्षमता की भी दो गाड़ियां हैं, जिनमें एक बागपत और दूसरी खेकड़ा में रहती है। इसके अलावा 350 लीटर क्षमता की वाटर मिस्ट है, जो कोरोना संक्रमण के दौरान सैनिटाइजर छिड़कने के काम में आई थी। एक फायर बुलेट खेकड़ा में है।
विज्ञापन

शासन को भेजी गई मांग
स्टाफ की बात करें तो दमकल विभाग के पास 11 सिपाही बागपत में, नौ बड़ौत में और सात खेकड़ा में हैं। एक हवलदार बागपत, दो बड़ौत और एक खेकड़ा में है। सेकेंड अफसर एक बागपत में हैं, जो बड़ौत का काम भी देखते हैं। एक सेकेंड अफसर खेकड़ा में है।
विज्ञापन

निकायों और शुगर मिल से लिया जाता है पानी
आग लगने की घटना होने पर दमकल विभाग अक्सर नजदीकी नगर पालिका व नगर पंचायतों के नलकूपों से पानी लेता है। इसके अलावा शुगर मिलों से भी पानी लिया जाता है। यहां मुख्य द्वारों पर हाइड्रेंट का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में अग्निशमन यंत्र नहीं
जिले में 555 प्राइमरी स्कूल हैं। इनमें ज्यादातर में अग्निशमन यंत्र नहीं है। दमकल विभाग के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। जबकि लगभग सभी स्कूलों में मिड-डे मिल के लिए रसोई है। ऐसे में स्कूलों में आग लगने की घटना होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा बाजारों की तंग गलियों में भी ज्यादातर व्यापारी अग्निशमन यंत्र नहीं रखते।
आग लगने के ये हैं कारण
शहरी क्षेत्रों में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट सामने आता है। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में जर्जर विद्युत लाइन, फसल के अवशेषों को जलाने और कूड़े के ढेर व बिटौड़ों में आग लगने की घटनाएं होती हैं। यदि लोग सावधानी बरतें तो आग लगने से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

स्टाफ और संस्थानों की कमी से शासन को अवगत कराते हुए मांग की गई है। इसके अलावा बीएसए को स्कूलों में अग्निशमन यंत्र लगवाने को पत्र लिखा गया है। समय-समय पर गोष्ठी कर लोगों को आग से बचाव के तरीके बताकर जागरूक किया जाता है। - नरेंद्र सिंह, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed