फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire continued for three hours on EPE, breath stopped

ईपीई पर तीन घंटे तक धधकती रही आग, थमी रहीं सांसे

Tue, 29 Sep 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire continued for three hours on EPE, breath stopped
आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : BAGHPAT
- डीजल-पेट्रोल के टैंकर ने पकड़ी आग तो एक्सप्रेस-वे पर मच गई भगदड़
विज्ञापन

- हादसे में बह गया करीब पांच हजार लीटर डीजल, लाखों की सोलर प्लेट भी जल गई
- आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की सात गाड़ियां बुलानी पड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टैंकर के नीचे फंसी कार को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। दमकल विभाग ने कार में लगी आग बुझा दी। मगर, डीजल का रिसाव होने लगा। अचानक टैंकर में आग की लपटें उठने लगी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। राहत कार्य में लगे कर्मचारी भी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। सात गाड़ियां बुलाई गई, जिससे आग पर काबू पाने में तीन घंटे का समय लग गया। डीजल के टैंकर में लगी आग को देख हर किसी की सांसे थमी रही।
टैंकर में दस हजार लीटर डीजल और करीब दस हजार लीटर पेट्रोल भरा था। कार में लगी आग बुझाने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने राहत की सांस ली थी। मगर, इसी दौरान टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू हुआ और उसमें आग लग गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर डटे एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, सीओ सदर ओमपाल सिंह और सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत समेत अन्य कर्मचारी और अधिकारी पीछे की ओर दौड़ पड़े। आसपास के लोगों को मौके से हटाया गया। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाते ही क्रेन से कार और टैंकर को अलग कराया गया।
विज्ञापन

पेट्रोल के चैंबर तक नहीं पहुंच आग
बागपत। हादसे की सूचना पर पहुंचे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बताया इस टैंकर में चार चैंबर थे। दो में पेट्रोल और दो में डीजल भरा था। टैंकर से रिसाव हुआ डीजल एक्सप्रेस-वे और आसपास के स्थानों पर फैल गया। आग पेट्रोल के चैंबर तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों के मुताबिक करीब पांच हजार डीजल के बहने का अनुमान है। आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे की सोलर प्लेट तक आग
बागपत। जिस जगह हादसा हुआ, उसके पास ही एनएचएआई ने एक्सप्रेस-वे के लिए सोलर प्लेट लगाई है। डीजल बहने के कारण आग सोलर प्लेट तक भी पहुंच गई। लाखों रुपये की सोलर प्लेट जल गई। एनएचएआई टीम नुकसान के आंकलन में जुटी है। एक्सप्रेस-वे और आसपास के खेतों में धुआं ही धुआं फैल गया।

गाजियाबाद से पहुंची फोम ड्रम वाली दमकल गाड़ी
फोटो संख्या-एक की सीरीज
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर डीजल-पेट्रोल के टैंकर में आग लगने की जानकारी मिलते ही खेकड़ा से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आर पर काबू पा लिया। शुरूआत में जानकारी दी गई थी टैंकर खाली खड़ा था। बाद में इसके डीजल और पेट्रोल से भरे होने की पुष्टि की गई। इसी दौरान अचानक डीजल रिसाव से टैंकर में आग लग गई। हालात बेकाबू होते देख दमकल विभाग की एक गाड़ी बागपत, दो गाड़ी बड़ौत, एक गाड़ी गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी और एक गाड़ी साहिबाबाद से मौके पर पहुंची। एएसपी मनीष मिश्रा ने गाजियाबाद में दमकल विभाग से बात कर फोम के ड्रम वाली गाड़ी को बुलाया, जिससे तेल की आग पर नियंत्रण पाने में आसानी हो सकी। बड़ौत की एक गाड़ी भी फोम ड्रम लेकर पहुंची थी।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित बागपत में डीजल के टैंक में लगी आग व क्षतिग्रस्त हुई कार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित बागपत में डीजल के टैंक में लगी आग व क्षतिग्रस्त हुई कार- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed