{"_id":"0646710cafb4682da8cea948d3ef56bd","slug":"fir-on-panchyat-election-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी समेत 60 समर्थकों पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी समेत 60 समर्थकों पर रिपोर्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
बागपत के पिलाना में ढोल नगाड़ों की थाप पर आलीशान महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रधान पद प्रत्याशी के जुलूस को पुलिस ने रोक लिया, लेकिन प्रत्याशी पुलिस से उलझते हुए आगे बढ़ गए। पुलिस ने प्रत्याशी समेत उनके 60 समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को ग्राम गौसपुर से प्रधान पद के प्रत्याशी इरफान चौधरी अपने साथ आठ ट्रैक्टर और सात लग्जरी गाड़ियों के काफिले को लेकर अपने समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे।
पुलिस ने इन्हें रोशनगढ़ गेट पर ही रोकने का प्रयास किया, लेकिन इरफान चौधरी नहीं माने, पुलिस की उनसे काफी नोकझोंक भी हुई। समर्थक भी उलझ पड़े और जबरन आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
ढोल, नगाडे़ बजाते हुए नामांकन स्थल तक जा पहुंचे। जिस पर पुलिस ने इरफान चौधरी एवं 60 अन्य लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करा दिया है।