फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fir on palika member

पालिका सदस्य महबूब समेत दो पर एफआईआर

Fri, 20 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 20 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मुकीम काला के साथी 12 हजार के इनामी कुरबान की हत्या के केस में फरार चल रहे बागपत नगर पालिका के सदस्य महबूब उर्फ बूबा समेत दो आरोपियों पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मकान की कुर्की करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


शहर की माता कालोनी के निकट यमुना पुस्ता नंबर 3 पर 6 अगस्त 2015 की रात लहूलुहान हालत में युवक की लाश पड़ी हुई मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को शव के पास से मिली पाकेट डायरी में लिखे नंबर से संपर्क करने पर पता चला कि मृतक शामली के कैराना थाना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी कुरबान है।
विज्ञापन


जंधेड़ी के गय्यूब ने शव की शनाख्त अपने भाई कुरबान के रूप में की थी। पुलिस ने शामली पुलिस से संपर्क किया, तो पता चला था कि मृतक कुरबान मुकीम काला का साथी है। उस पर 12 हजार रुपये का इनाम है। मृतक के भाई गय्यूर ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस में बागपत नगर पालिका का आरोपी सभासद महबूब उर्फ बूबा और जंधेड़ी निवासी साजिश फरार चल रहा है। दोनों आरोपियों के मकान पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की पूर्व नोटिस भी चस्पा हो चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपियों पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट की अनुमति लेकर उनके मकान की कुर्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed