फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Finance company pressed Rs 9.83 crore of 2344 people

2344 लोगों के 9 करोड़ 83 लाख रुपये दबाए बैठा समूह, एसपी से शिकायत

Tue, 07 Sep 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Finance company pressed Rs 9.83 crore of 2344 people
फाइनेंस कंपनी ने दबाए 2344 लोगों के 9.83 करोड़ रुपये
विज्ञापन

बागपत। एक चर्चित प्राइवेट समूह की कंपनी के 27 अभिकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट व एसपी कार्यालय पर पहुंचे।
सत्यप्रकाश सिंह, देशपाल शर्मा, अशोक कुमार, विकास, अंकुर, राकेश आर्य, उदयवीर सिंह, नीरज, नौशाद अली, अंकित जैन, ओमकार, अजय, अरविंद आदि बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से समूह की फाइनेंस कंपनी में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने करीब 2344 लोगों के करीब 9 करोड़ 83 लाख रुपये की धनराशि समूह की कंपनियों में जमा करा रखी है। अब समूह उस रकम का भुगतान नहीं करा रहा है।

अभिकर्ताओं ने बताया कि उनको आश्वासन दिया गया था कि जल्द रकम का भुगतान किया जाएगा। निवेशक उन पर अपने रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। अब समूह के अधिकारियों ने रकम देने से साफ इंकार कर दिया है। अधिकारी जान से मारने तक की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि समूह के चेयरमैन व अधिकारियों ने रकम हड़प ली है। उन्होंने एसपी से मांग करते हुए कहा कि समूह के चेयरमैन व अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया जाए। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed