Baghpat: सब्जी खरीदने आईं महिलाएं आपस में भिड़ीं, बीच बाजार में खूब चले लात-घूंसे, खूब वायरल हो रहा वीडियो
Baghpat News : बागपत में कुछ महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। सब्जी खरीदने आईं महिलाओं के बीच बाजार में ही खूब लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में सब्जी मंडी में सोमवार को सब्जी खरीदने आई कुछ महिलाओं व पुरुषों में आपसी कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इससे आसपास सब्जियां खरीद रहीं महिलाओं व युवतियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले वहां से चले गए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, नगर की एक कॉलोनी की रहने वाली कुछ महिलाएं सोमवार को सब्जी मंडी में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ सब्जियां खरीदने के लिए आई थीं। इस दौरान वहां पर पहले से ही सब्जी खरीद रहीं कुछ महिलाओं के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और महिलाओें के साथ आए पुरुषों ने मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान कुछ लोगों ने आपस में मारपीट कर रहे लोगों को छुड़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भनक लगने पर मारपीट करने वाले लोग पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: हत्या: ससुराल नहीं जा रही थी बहन, नाराज भाई ने सीने में गोली मारकर दी मौत, दो दिन पहले आया था जेल से बाहर
वहीं, कुछ लोगों ने मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में आपस में लड़ रहे लोगों की पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, पहचान होने के बाद शांति भंग में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: निशाने पर कौन: मैंने बहन की हत्या कर दी! पुलिस के सामने हत्यारोपी बोला-अभी चार-पांच का मर्डर और करूंगा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.