फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fight in nai basti

दीपावली पर्व पर पटाखें छुटाने को लेकर जमकर संघर्ष

Mon, 28 Oct 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
fight in nai basti
पटाखे छोड़ने के विवाद में संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन

बड़ौत। दीपावली पर्व पर पटाखे छोड़ने के विवाद में तीन स्थानों पर मारपीट और संघर्ष की घटनाएं हो गई। इनमें तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए।
रविवार की रात ही नई बस्ती में पटाखा चलाने से मना करने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और दोनों पक्षों ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया। संघर्ष में एक पक्ष की अलका पत्नी संजीव, विद्या देवी पत्नी तेजपाल, बबलू पुत्र महेंद्र व दूसरे पक्ष की उषा पत्नी धर्मपाल निवासी नई बस्ती बड़ौत घायल हुई हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सभी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। अलका को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नेहरू मूर्ति पर रविवार की रात नमन, घनश्याम गंज मंडी के व्यापारी जब सामान खरीद रहा था तो कुछ युवकों ने उनके ऊपर पटाखें छोड़ दिए। मना करने पर चार युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि वे उसके गले से सोने की चेन व मोबाइल भी लूट ले गए। दूसरी घटना बिजरौल गांव में हुई। यहां नितिन गांव में रविवार की रात मोमबत्ती बांट रहें थे, तभी गांव के तीन युवकों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कोतवाली में तीन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed