फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight, commotion over possession of land and house

Baghpat News: भूमि व मकान पर कब्जे को लेकर मारपीट, हंगामा

Fri, 26 Jan 2024 03:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Fight, commotion over possession of land and house
बड़ौत। बिजरौल रोड पर डीएस भवन के पास एक मकान व भूमि पर कब्जा किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच गाली-गलौच व मारपीट हो गई। इस दौरान दोनाें पक्षों के कुछ लोगों को मकान के अंदर बंधक बना लिया गया और बाहर से ताला लगा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वीडियोग्राफी कर किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस के जाने के बाद एक पक्ष ने धरना शुरू कर दिया, वहीं दूसरे पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कुछ दिनों से बिजरौल रोड स्थित एक मकान व जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष के लोगों ने हाल ही में डीएम व एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर भूमि व मकान को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी व मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग मकान के अंदर गए, तो बाहर से ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन

उधर मकान के अंदर लोगाें को बंधकमुक्त कराने गई पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन जैसे ही पुलिस वहां से रवाना हुई तो एक पक्ष से किसान यूनियन से जुड़े थांबेदार ब्रजपाल चौधरी व विक्रम आर्य के नेतृत्व में लोगों ने मकान के बाहर धरना शुरू कर दिया। ब्रजपाल चौधरी व धरने पर मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक भूमि व मकान पर अवैध कब्जे को नहीं हटवाया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं दूसरे पक्ष से रूपेश तोमर समेत अन्य लोग कोतवाली पहुंचे और हिलवाड़ी निवासी कुछ लोगों पर मकान में घुसकर मकान के अंदर रहे रहे लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलाैच करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मेरे पास शिकायत आई थी, जिसके बाद मैंने पुलिस को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था। एक पक्ष द्वारा धरने देने और दूसरे पक्ष द्वारा कोतवाली में शिकायत देने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराने का प्रयास कराया जाएगा। - सुभाष सिंह एसडीएम बड़ौत।


भूमि व मकान पर अवैध कब्जे को लेकर हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर बड़ौत व पुलिस टीम काे भेजा गया था। एसडीएम से वार्ता कर मामले के निस्तारण का प्रयास कराया जाएगा। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed