फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight between female professor and dismissed professor

महिला प्रोफेसर और बर्खास्त प्रोफेसर में मारपीट

Tue, 08 Mar 2022 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fight between female professor and dismissed professor
महिला प्रोफेसर ने लगाया दुष्कर्म छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी प्रोफेसर बोले, झूठी शिकायत की जा रही
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बागपत नगर के एक कॉलेज की महिला प्रोफसर और बड़ौत नगर के एक कॉलेज से बर्खास्त चल रहे प्रोफेसर में मारपीट हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्ष कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे तो वहां भी मारपीट हुई। महिला प्रोफेसर ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, बर्खास्त प्रोफेसर की पत्नी ने भी महिला प्रोफेसर और उनके साथियों पर मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
बड़ौत नगर के एक कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों के सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन होना था। इसमें बागपत के एक डिग्री कॉलेज की महिला सहायक प्रोफेसर भी आई हुई थी। प्रशिक्षण समापन होने के बाद महिला प्रोफेसर वापस जा रही थी। आरोप है कि कॉलेज के एक बर्खास्त प्रोफेसर और महिला सहायक प्रोफेसर के बीच एक पुराने विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई। मारपीट भी हुई। बर्खास्त प्रोफेसर की पत्नी समेत दो महिलाएं भी आ गई। वे भी महिला सहायक प्रोफेसर के साथ भिड़ गई। सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। उधर, सूचना पर प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी कालेज में पहुंचे। पीड़ित महिला प्रोफेसर कोतवाली पहुंची और रोते हुए पुलिस को आपबीती बताई। इसी दौरान बर्खास्त प्रोफेसर भी तहरीर लेकर पहुंच गया। दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। बर्खास्त प्रोफेसर की पत्नी ने भी महिला प्रोफेसर और उनके साथियों पर पति और उसके साथ मारपीट करने व छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने कहा कि मारपीट नहीं हुई, मात्र कहासुनी हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर एक बार फिर कॉलेज में मारपीट की बात सामने आई है। इसलिए दोनों पक्षों की तहरीरों पर घटना की निष्पक्ष जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी। - हरीश भदौरिया, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed