{"_id":"5e7a35998ebc3e78b90f9774","slug":"fight-baghpat-news-mrt4751692168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा, महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा, महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी में चले लाठी-डंडे, महिला समेत पांच घायल
अमीनगर सराय। सिंघावली थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने महिलाओं व बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
बिलोचपुरा गांव में बीती देर शाम अंजू पत्नी स्वर्गीय सुनील स्वामी अपने दो लड़कों केतन व आकाश के साथ मंदिर गई थी। मंदिर के कपाट बंद मिलने पर जब वह लौट रही थी तो रास्ते में खेल रहे दूसरे समुदाय के लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। महिला ने पहले उन्हें समझाया कि यह सब ठीक नहीं है। इस बात को लेकर आरोपी गाली-गलौच करते हुए व जान से मारने की धमकी दी। अंजू घर लौट आई और भाई अनिल को आपबीती बताई। थोड़ी देर बाद ही उसके घर के पास शोर व गाली-गलौच की आवाजें सुनाई देने लगी। दूसरे समुदाय के लोगों ने पीड़ित के घर में ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और लाठी डंडे व सरियों से हमला बोल दिया। जिसमें अंजू, केतन, आकाश,प्रवीण,व अनिल घायल हो गए। महिला ने आमिर ,शोहब, मानी, सत्तू, इकरार,शाहरुख,शराफत, मोनू ,व मोसिन सहित 44 लोगों के खिलाफ थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।