{"_id":"62aa1a05e2d6b66ca67a006b","slug":"fierce-fighting-and-pushing-in-the-school-premises-baraut-news-mrt593016057","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहर स्कूल में मालिकाना हक कब्जाने को लेकर विवाद बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहर स्कूल में मालिकाना हक कब्जाने को लेकर विवाद बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौहर स्कूल में मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ा
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जौहर स्कूल में मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा रहा है। स्कूल परिसर में बुधवार को दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की व मारपीट हुई। कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया। वहीं, दोनों पक्ष ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
नगर की दिल्ली रोड स्थित जौहर स्कूल में मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद है। स्कूल प्रधानाचार्य रचना जौहर ने बताया कि बुधवार को प्रशांत, सौरभ, ज्योति तोमर 15-20 लोगों के साथ स्कूल पहुंचे। वे जबरन ताला लगाने लगे। इस पर प्रबंधक मनीष जौहर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनसे मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही है। रचना जौहर ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
वहीं, प्रशांत तोमर, सौरभ तोमर व ज्योति तोमर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि जौहर स्कूल के नियमित संचालन को लेकर बुधवार सुबह स्कूल गए थे। वहां पर रचना जौहर, मनीष जौहर व तीन-चार लोगों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि मनीष जौहर ने स्कूल के कोने में ले जाकर सौरभ तोमर पर पिस्टल तान दी। रचना जौहर पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुकी हैं। बताया कि गत 12 जून को जान से मारने की धमकी के संबंध में कोतवाली में पहले ही तहरीर दे चुके हैं। इस प्रकरण की शिकायत डीएम व एसपी से भी कर चुके हैं। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।