{"_id":"670e02148389217ddb04bbb9","slug":"fever-wreaks-havoc-in-baghpat-more-than-50-suffring-five-year-old-girl-dies-no-doctor-in-village-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर: बागपत में पांच वर्ष की बच्ची की माैत, 50 से ज्यादा पीड़ित, गांव में नहीं डाॅक्टर, फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर: बागपत में पांच वर्ष की बच्ची की माैत, 50 से ज्यादा पीड़ित, गांव में नहीं डाॅक्टर, फैली गंदगी
Tue, 15 Oct 2024 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:31 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुखार का कहर जारी है। यहां मंगलवार को पांच वर्ष की बच्ची की बुखार से माैत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगावाया जाए।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो व बुखार से पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र के ललियाना गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची की बुखार से मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं गांव में 50 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
ललियाना निवासी सलमान की पांच वर्षीय पुत्री सानिया को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था, जिसका इलाज निजी चिकित्सक के यहां पांची गांव में चल रहा था। सलमान के भाई असलम और शहजाद ने बताया की सोमवार दोपहर बच्ची की बुखार से हालत खराब होने पर उसे बागपत अस्पताल ले जा रहे थे,जहां बच्ची ने रास्ते मे दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बच्ची की माैत के बाद से परिजनों का रो-रो बुरा हाल है, ग्रामीण फिरोज, जावेद, इंतजार ने बताया कि गांव में जगह-जगह गंदगी फैली है, जिसके कारण मच्छर पैदा हो गए हैं। इससे गांव में बुखार का प्रकोप बढता जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस्ती में हर घर मे कोई न कोई सदस्य जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित है। 50 से ज्यादा बच्चे और बड़े पीड़ित हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
ग्रामीणो ने बताया गांव में एकमात्र छोटा सा स्वास्थ्य केंद्र बना है जो देर सवेर खुलता है लेकिन उसमें प्रयाप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध नही रहती है। मजबूरी में बीमार लोग दूसरे दूर-दराज के गांवों में जाकर प्राइवेट चिकित्सकों से महंगा इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ता है।
ग्रामीणों ने गांव में गंदगी की साफ सफाई व मच्छरों के मारने की दवाई छिड़काव वह स्वास्थ्य विभाग से गांव मे स्वास्थ्य शिविर लगा कर बुखार की जांच कर दवाई वितरित करने की मांग की है।
ग्रामीणो ने बताया गांव में एकमात्र छोटा सा स्वास्थ्य केंद्र बना है जो देर सवेर खुलता है लेकिन उसमें प्रयाप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध नही रहती है। मजबूरी में बीमार लोग दूसरे दूर-दराज के गांवों में जाकर प्राइवेट चिकित्सकों से महंगा इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ता है।
ग्रामीणों ने गांव में गंदगी की साफ सफाई व मच्छरों के मारने की दवाई छिड़काव वह स्वास्थ्य विभाग से गांव मे स्वास्थ्य शिविर लगा कर बुखार की जांच कर दवाई वितरित करने की मांग की है।