फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Female constable died after falling from a moving train

महिला कांस्टेबल की चलती ट्रेन से गिरकर मौत, नौ फरवरी को होनी थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 02 Feb 2020 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Female constable died after falling from a moving train
महिला कांस्टेबल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बदायूं पुलिस लाइन में तैनात बागपत जनपद के गांव सुन्हैडा निवासी यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल की शनिवार की रात चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा सुन्हैड़ा रेलवे हाल्ट के पास ही हुआ। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा गया।

विज्ञापन


गांव सुन्हैडा निवासी महावीर सिंह की 26 वर्षीय पुत्री रीतू वर्ष 2013 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग बदायूं पुलिस लाइन में चल रही थी। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह अवकाश लेकर दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन से सुन्हैड़ा लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक सुन्हैड़ा रेलवे हाल्ट के पास वह चलती ट्रेन से गिर गई। यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रुकवा लिया और ड्राइवर को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे घायल अवस्था में खेकड़ा में प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।
विज्ञापन


नौ फरवरी को थी शादी
परिजनों ने बताया कि रीतू की शादी क्षेत्र के ही गांव मंसूरपुर में तय की गई थी। नौ फरवरी को बारात आनी थी। अपनी शादी के लिए ही वह अवकाश लेकर घर लौट रही थी। हादसे से भाई गौरव एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed