फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fell on electric power sub-station

विद्युत उपकेंद्र पर गिरी बिजली, 50 लाख की क्षति 

Thu, 12 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 12 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fell on electric power sub-station
विद्युत उपकेन्द्र में बिजली गिरने के बाद क्षतिग्रस्त उपकरण। - फोटो : amar ujala
बागपत में मेरठ रोड पर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार की रात में बिजली गिरने से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, सीटी और एलए फुंक गई। इससे उपकेंद्र में करीब तीन घंटे तक आग की लपटें उठती रही। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बागपत पुराना कसबा, रीवर पार्क और अग्रवाल मंडी टटीरी की बिजली सप्लाई बाधित हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को उपकेंद्र में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार आग से करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान हो गया। 
विज्ञापन


बागपत-मेरठ रोड पर स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार की रात में करीब दो बजकर पांच मिनट पर बिजली गिरी। तब केंद्र में एसएसओ विनोद कुमार के अलावा राम कुमार और कुलदीप सिंह भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बिजली गिरते ही 10एमवीए ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगी। इससे केंद्र में मौजूद कर्मचारियों में  भगदड़ मच गई। लपटें करीब 50 फुट ऊंचे तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और शुगर मिल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग लगने से 10एमवीए ट्रांसफार्मर के अलावा लाइटिंग अरेस्टर (एलए) और करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) समेत अन्य उपकरण फुंक गए। 

विज्ञापन

 

बुधवार को अधिशासी अभियंता (वितरण बागपत) डीआर सोनी और अधिशासी अभियंता (परीक्षण बागपत) राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने उपकेंद्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया फुंके उपकरण की कीमत 50 से 60 लाख के करीब है, लेकिन ट्रांसफार्मर गारंटी पीरियड में है, इस कारण मरम्मत  में करीब 18 से 20 लाख रुपये खर्च होंगे। विद्युत उपकेंद्र में  आग लगने से शहर के पुराना कसबा, रीवर पार्क और अग्रवाल मंडी टटीरी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अधिशासी अभियंता ने बताया दूसरे फीडर से यहां बिजली सप्लाई करने की व्यवस्था की गई है। उधर, इससे पहले ईदगाह मोहल्ले में रखा ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से फुंक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिजली गिरने से बढ़ेगा बिजली संकट
बागपत। बिजली संकट झेल रहे लोगों की मुसीबत कईं दिन तक बढ़ने जा रही है। विद्युत उपकेंद्र पर बिजली गिरने से दूसरे फीडर की बिजली कट करके आपूर्ति की जाएगी। बागपत पुराना कस्बा, रीवर पार्क और अग्रवाल मंडी टटीरी की बिजली आपूर्ति के लिए रखा गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। अधिशासी अभियंता परीक्षण राजेश कुमार ने बताया कि दूसरे फीडर की बिजली कटौती कर यहां सप्लाई की जाएगी।


धरे रह गए उपकेंद्र के अग्निशमन यंत्र
बागपत। एकाएक लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए उपकेंद्र पर अग्निशमन यंत्र और रेत की बाल्टियों का इंतजाम है। मगर, मंगलवार रात अचानक लगी आग से कर्मचारियों मेें भगदड़ मच गई। आग की ऊंची लपटें देख कर्मचारी भाग खड़े हुए। बाद में दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया।

पहले ईदगाह रोड पर गिरी बिजली
बागपत। विद्युत उपकेंद्र से पहले ईदगाह रोड पर रखे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी। ट्रांसफार्मर के निकट सड़क पर चारपाई बिछाकर सो रहे दिलशाद ने बताया कि धमाके के साथ ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकली। सड़क पर सो रहे मोहल्ले के लोग भाग खड़े हुए। भूतनाथ मंदिर के पुजारी भी निकट ही सो रहे थे।

पहले भी आग से हो चुका नुकसान
बागपत। विद्युत उपकेंद्र पर आग का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कईं बार आग से उपकरणों का नुकसान हो चुका है। डौला बिजलीघर पर आग से नुकसान हुआ था। दाहा में पिछले दिनों आग से ट्रांसफार्मर फुंक गया था।


बिजली कटौती से बेहाल लोग
बागपत। दिनभर बिजली कटौती के कारण लोग परेशान हैं। ऊर्जा निगम के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जाहिर की। आरोप है रोजाना बिजली कटौती होती रहती है। शहर के लोगों को समय पर बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है। मोनू चौहान, अंकित कुमार, बिजेंद्र सिंह, कपिल बंसल, सुरेंद्र चौहान ने बताया देर रात से बिजली में जबरदस्त कटौती हुई है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जल्द बिजली सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed