फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fearing Yogi's bulldozer, mafia is surrendering: Dr. Somendra Tomar

योगी के बुलडोजर से डर कर माफिया कर रहे सरेंडर : डॉ सोमेंद्र तोमर

Sun, 17 Apr 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fearing Yogi's bulldozer, mafia is surrendering: Dr. Somendra Tomar
चांदीनगर क्षेत्र के खैला गांव स्थित तेजस इस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एण्ड ट्रेनिंग सेन्टर में मंचासी? - फोटो : BAGHPAT
पैतृक गांव खैला में पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री का फूलमालाओं से किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। प्रदेश के ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर के डर से माफिया सरेंडर कर रहे है। प्रदेश में लोग भयमुक्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी बिजली की समस्या नहीं होगी।
राज्यमंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर रविवार को अपने पैतृक गांव खैला पहुंचे थे। यहां तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर लोग भयमुक्त है। माफियाओं को उनकी शैली में जवाब दिया जा रहा है। प्रदेश में बिजली की कमी नहीं होगी। कहा कि वर्ष 2017 से पहले किसान बिजली के लिए धरना देते थे, लेकिन अब समस्या खत्म हो गई है। उन्होंने दिल्ली में हनुमान जयंती पर हुए बवाल पर कहा कि किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना ठीक नहीं है। केजरीवाल को दिल्ली में माहौल ठीक करने का प्रयास करना चाहिए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दोरान किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, प्रदीप बली ने अतिथियों को मोदी और योगी के जीवन पर लिखी गई पुस्तकें भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिह और संचालन सत्यव्रत आर्य ने किया। इस दौरान वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, प्रवेश मेवला, लीलू प्रमुख, काशी प्रधान, विपिन कुमार, डॉ कर्मवीर, कंवरपाल गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, मुकेश प्रधान, विनोद तंवर, करतार सिह, रणबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed