{"_id":"62cb1f07e1e7ae066319465b","slug":"fault-in-the-line-power-going-out-for-four-hours-baghpat-news-mrt5964769122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में फाल्ट से चार घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में फाल्ट से चार घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर में रविवार को विद्युत लाइन में फाल्ट आने से कई बार बिजली गुल हो गई। दिन में चार घंटे से अधिक आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो गए।
कई दिन से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों की परेशानी बिजली के कटों ने बढ़ा रखी है। बार-बार कट लगने से लोग परेशान हो चुके हैं। रविवार को बागपत शहर में एक बार फाल्ट होने पर कर्मचारी डेढ़ घंटे तक फाल्ट तलाशते रहे, जिसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारु कराई।
इसके बाद बड़ौत रोड फीडर में फाल्ट आने से डेढ़ घंटे से अधिक आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा शहर में कई बार फाल्ट आने से एक घंटे से अधिक आपूर्ति ठप होने से शहरवासी बेहाल हो गए। उधर विद्युत निगम की टीम दिनभर फाल्ट दुरुस्त करने में जुटी रही। एक्सईएन अमर सिंह का कहना है कि रविवार को कई फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही। जिन्हें कम समय में सुचारु करा दिया गया।