{"_id":"ddae6dd2142e6b5546d81f3c8d360062","slug":"father-killed-resisting-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर बाप की हत्या, बेटा जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर बाप की हत्या, बेटा जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में बावली-छछरपुर मार्ग पर बुधवार की देर रात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर दूध विक्रेता बाप-बेटे को गोली मार दी। पुलिस दोनों को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने विनोद जैन को मृत घोषित कर दिया और उसके बेटे को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना के पीछे रंगदारी मांगने का मामला भी प्रकाश में आया है।
छछरपुर गांव निवासी विनोद जैन और उसका बेटा गौरव गांव से दूध लेकर बड़ौत में बेचने का काम करते हैं। बुधवार की रात 8.30 बजे दोनों बाप-बेटा बाइक से बड़ौत में दूध बेचकर अपने गांव छछरपुर जा रहे थे। बावली व छछपुर गांव के बीच पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने विनोद जैन से 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने विनोद जैन को गोली मार दी। गोली विनोद के पेट में जा लगी। इसके बाद जान बचाकर भाग रहे उसके बेटे गौरव को गोली मारी दी। गोली गौरव की पीठ में लगी। गोली लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को बड़ौत के एक निजी अस्पताल लेकर आई. जहां पर विनोद जैन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने इस परिवार से पहले भी कई बार 50-50 हजार रुपये की रंगदारी बदमाश मांगते आ रहे हैं। इस परिवार ने कई बार बदमाशों को यह रकम भी अदा की है। पीड़ित परिवार ने कई बार पुलिस को इस संबंध सूचना भी दी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।