फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Father died of heart failure during daughter wedding in Baghpat

Baghpat: मंडप में बेटी के चल रहे थे फेरे, हृदय गति रुकने से पिता की मौत, विदाई के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 24 Apr 2024 10:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Apr 2024 10:13 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में बुधवार को एक परिवार में उस समय मातम पसर गया, जब बेटी की शादी के दौरान पिता की  हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बेटी की विदाई के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Father died of heart failure during daughter wedding in Baghpat
शादी का सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में खेकड़ा के मुबारिकपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की शादी के दिन मौत हो गईं। शादी की रस्म पूरी होने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मुबारिकपुर गांव के रहने वाले सतीश त्यागी की बेटी स्वीटी त्यागी की मंगलवार की रात खेकड़ा के लक्ष्मी गार्डन में शादी थी। हापुड़ जनपद के माधोपुर गांव से बेटी की बरात आई हुई थी। चढ़त होने के बाद मंडप में फेरे शुरू हुए। तभी अचानक दुल्हन के पिता सतीश त्यागी को सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे शादी की खुशियां गम में बदल गईं। सतीश त्यागी की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की विदाई के बाद किया अंतिम संस्कार
बेटे गौरव और अन्य परिजनों ने गमगीन माहौल में शादी की रस्म पूरी कराई और बेटी को विदा किया गया। इसके बाद परिजन अस्पताल से शव लेकर गांव पहुंचे। पिता की मौत की सूचना मिलने पर बेटी भी पति और ससुराल वालों के साथ घर वापस पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटी की शादी के दिन पिता की मौत होने से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed