फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Father accuses son-in-law of missing daughter

पिता ने दामाद पर पुत्री को गायब करने का आरोप लगा कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये दी तहरीर दी।

Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Father accuses son-in-law of missing daughter
पिता ने दामाद पर पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

खेकड़ा। हापुड़ निवासी एक व्यक्ति ने खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी दामाद पर पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
हापुड़ निवासी एक व्यक्ति शनिवार को परिवार संग खेकड़ा कोतवाली में पहुंचा। जहां उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री की शादी चार वर्ष पूर्व खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी में उन्होंने सामर्थ्यनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद दामाद उसकी पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था और उसे भूखा भी रखता था। इससे उसकी पुत्री तंग आ चुकी थी। पुत्री ने अनेकों बार मारपीट किए जाने की शिकायत भी उन्हे की थी। उन्होंने कई बार पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के प्रयास भी किए। लेकिन दामाद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उनकी पुत्री को कहीं गायब कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा से मामले में हस्तक्षेप कर पुत्री को बरामद कराए जाने के साथ ही आरोपी दामाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed