{"_id":"62ab68bb0e2dcb57ba5492d7","slug":"farmers-will-go-to-hathnikund-barrage-if-water-is-not-released-in-yamuna-canal-baghpat-news-mrt5931569183","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नहर में पानी न छोड़ने पर हथनीकुंड बैराज जाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नहर में पानी न छोड़ने पर हथनीकुंड बैराज जाएंगे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने किशनपुर बराल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि पूर्वी यमुना नहर में पूरा पानी न आने से किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा पानी न छोड़े जाने पर किसान हथनीकुंड बैराज से जबरन पानी खोलकर ले आएंगे।
पूर्व विधायक वीरपाल राठी बृहस्पतिवार को किशनपुर बराल स्टैंड पर महावीर सिह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्वी यमुना नहर में हथनीकुंड बैराज से 11सौ क्यूसेक पानी छोड़ा जाना तय है। नहर में तीन सौ क्यूसेक पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा है। जिले के किसानों का पानी हरियाणा को दिया जा रहा है। नहर में जो पानी छोड़ा जा रहा है, वह टेल तक नहीं पहुंच रहा है। पानी न आने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। उन्होंने फसलों की सिंचाई करने के लिए पूर्वी यमुना नहर में पूरा पानी छोड़े जाने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर अपने हिस्से का पानी जबरन खोलने की चेतावनी दी। सहकारी चीनी मिल रमाला के पूर्व उपसभापति रवींद्र मुखिया ने कहा कि गन्ना मिल किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही हैं। वहीं, ऊर्जा निगम बिजली बिल जमा न होने पर किसानों के कनेक्शन काट रहा है। बकाया जमा न करने पर किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तुरंत कराने की मांग की।