{"_id":"5d9a34d58ebc3e013c6cc10c","slug":"farmers-will-be-made-in-model-villages-to-increase-income-baghpat-news-mrt4471776168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल गांवों में किसानों को जागरूक किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल गांवों में किसानों को जागरूक किया जाएगा
विज्ञापन
आय बढ़ाने के लिए मॉडल गांवों में किसानों को किया जाएगा जागरूक
बागपत। छह ब्लॉक के मॉडल गांव में किसान गोष्ठी होगी। इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। गोष्ठियों में किसानों को जागरूक किया जाएगा। कृषि विशेषज्ञ आय बढ़ाने और सहफसली खेती के लिए जागरूक करेंगे। नोडल अधिकारियों को समय पर गोष्ठी का किसानों को लाभान्वित करने के निर्देशित किया है।
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि किसानों को जागरूकता के लिए अक्तूबर माह में जिले के छह ब्लॉक में चयनित छह गांव के मॉडल गांवों में किसान रबी सीजन के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसानों को सहफसली खेती, फसल अवशेष न जलाने, जैविक खेती करने, पानी की कम फसल को बुवाई करने, पानी बचाने सहित विभिन्न जानकारियां किसानों को दी जाएगी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि गोष्ठी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। छपरौली ब्लॉक के मुकंदपुर गांव में 11 अक्तूबर को, बड़ौत ब्लॉक के फतेहपुर चक में 18, बिनौली ब्लॉक के जिवाना गुलियान में 25 को, पिलाना ब्लॉक के अब्दुलापुर मेवला में 26 को, खेकड़ा ब्लॉक के नूरपुर मुजविदा में 30 को और बागपत ब्लॉक के ब्राह्मण पुट्ठी गांव में 31 अक्तूबर को गोष्ठी होगी। गोष्ठी के नोडल जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी को नियुक्त किया है। सभी गोष्ठी संबंधित गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित कराई जाएगी।