{"_id":"67334020418f990cf107cc43","slug":"farmers-were-told-about-seeds-fertilizers-and-soil-testing-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-121567-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसानों को बीज, खाद व मृदा परीक्षण कराने के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसानों को बीज, खाद व मृदा परीक्षण कराने के बारे में बताया
Wed, 13 Nov 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। राजकीय कृषि बीज भंडार पर मंगलवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बीज, खाद, लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं कुछ किसानों का आरोप है कि उन्हें पीने का पानी व खाने के पैकेट तक मिले।
गोष्ठी में फसल बीमा काॅर्डिनेटर प्रवीण पांडेय ने किसानों को फसल बीमा के संबंध में बताया। वहीं, बैंक काॅर्डिनेटर बाॅबी कुमार ने विभिन्न बीमा योजनाओं के बारे में बताया। इनके अलावा किसानों को मृदा परीक्षण, उन्नत बीज, संतुलित खाद, फसल चक्र, कृषि यंत्रों की खरीदारी पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। वहीं किसानों में रमेश, ओमपाल, सतबीर, नीरज कुमार का आरोप है कि गोष्ठी में पीने के लिए पानी भी नहीं मिला और कुछ किसानों को खाने के पैकेट भी नहीं मिले।
आरोप लगाया कि गोष्ठी की पूर्व सूचना भी किसानों को नहीं दी गई। जिस कारण कम संख्या में किसान गोष्ठी में पहुंचे। खानापूर्ति के लिए गोष्ठी की गई है। गोष्ठी का संचालन संजय कुमार व नोरंग ने किया। गोष्ठी में मोनू राणा, अमित, हरपाल, शौराज, नरेशपाल, कालू, सेवाराम शामिल रहे।
विज्ञापन
वर्जन-
गोष्ठी में आए सभी किसानों के लिए पेयजल व खाने की व्यवस्था की गई थी। ऐसा हो सकता है किसी किसान ने एक की जगह दो या ज्यादा पैकेट ले लिए हो और उसकी वजह से एक-दो किसान बिना खाने के रह गए हो। - दुर्विजय सिंह, उप कृषि निदेशक बागपत