फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' uproar against the scam in the committee

समिति में हुए घोटाले के विरोध में किसानों का हंगामा-प्रदर्शन

Thu, 28 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar against the scam in the committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। किसान सेवा सहकारी समिति दोघट में हुए 45 लाख रुपये के घोटाले के विरोध में बृहस्पतिवार को किसानों ने समिति पर हंगामा करके प्रदर्शन किया। किसानों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।

किसान सेवा सहकारी समिति दोघट के मिनी बैंक घोटाले को लेकर कार्रवाई न होने से नाराज किसान सहकारी समिति पहुंचे और हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था कि उन्होंने रकम समिति में जमा की है। अब उनकी रकम वापस नहीं की जा रही है। जब भी रकम लेने के लिए समिति पर जाते हैं तो उन्हें टरका दिया जाता है। किसानों ने पांच दिन में समस्या का समाधान नहीं करने पर समिति पर एक दिवसीय धरना देने की चेतावनी दी। धरने के दौरान आगे की कार्रवाई का निर्णय किया जाएगा। इस मौके पर सोनू, सुभाष, रामवीर, यशपाल, वीर सिंह, देवराज, संजय, देवी सिंह, रईस मौजूद रहे। उधर, किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि किसानों को उनकी रकम दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed